रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए.. महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित..

One bharat national news

बिलासपुर/बिलासपुर रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में दिनांक 17 मार्च, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 05 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया ।

बिलासपुर मंडल, झलवारा के श्री शिवम जो यातायात सहायक-II, के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने सिग्नल एक्सचेंज के दौरान देखा कि माल गाड़ी में ब्रेकवैन से असामान्य आवाज आ रही है, इन्होने तुरंत स्टेशन मास्टर, झलवारा को सूचित किया, जिसके उपरांत निरीक्षण करने पर ब्रेकवैन में “फ्लैट टायर” पाया गया । तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया ।



इसी प्रकार बिलासपुर मंडल के श्री प्रभात कुमार गोस्वामी ट्रैक मेंटेनर-II, बिलासपुर ने KM 991/15N से 992/1N के मध्य ट्रैक में “फ्लैश बट वेल्ड फ़ेल्युर” देख कर तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया, जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए रेलवे ट्रैक को ठीक किया गया ।
बिलासपुर मंडल के कटोरा स्टेशन में कार्यरत श्री पंकज कुमार,ट्रैक मेंटेनर-III, ने रात्रि कालीन पेट्रोलमैन की अपने ड्यूटी के दौरान शिवप्रसाद नगर स्टेशन से थ्रू जा रही माल गाड़ी के एक वैगन से “हॉट एक्सल” के कारण निकलते धुआँ और गंध को महसूस किया तथा तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया, जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया ।

बिलासपुर मंडल के यांत्रिक (C&W), ब्रजराज नगर रेलवे स्टेशन में कार्यरत श्री मुकेश प्रधान, टेकनीशियन-III ने अपनी ड्यूटी के दौरान “रेल फ्रेक्चर” देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया,जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर रेलवे ट्रैक को ठीक किया गया ।
नागपुर मंडल नागभीड़ के श्री जगदीश प्रसाद मीना ट्रैक मेंटेनर-IV ने रात्रि ट्रैक पैट्रोलिंग के दौरान मूलमरोरा- केलक्षर सेक्शन में कि. मी. 1209/21-1210/01 के मध्य ट्रैक मे “फ्लैश बट वेल्ड फ़ेल्युर” देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया, जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक को ठीक किया गया । इस प्रकार उपरोक्त रेल कर्मियों की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई । इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश जी, अपर महा प्रबन्धक श्री विजय कुमार साहू जी के साथ-साथ प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य इंजीनियर तथा अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *