हिंदू युवा वाहिनी बागपत ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 का किया भव्य आयोजन..

One bharat national news

हिंदू युवा वाहिनी बागपत ने नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 का किया भव्य आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बागपत द्वारा हिंदू नव वर्ष अर्थात नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हवन कर नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। हवन के उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दिगंबर जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर रामगोपाल वार्ष्णेय व संचालन रवि पालीवाल ने किया। विचार गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, बड़ौत विधानसभा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्र मंत्री सचिन जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आलोक शास्त्री ने उपस्थित लोगों को नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ महाराज जी की सरकार है और किसी भी दुराचारी की इतनी हिम्मत नहीं कि वह हमारी मां, बहन व बेटियों के ऊपर अत्याचार कर सके। आज व्यापारी सुरक्षित है, महिला सुरक्षित है और आम नागरिक सुरक्षित है। उन्होंने युवाओं को संगठित रहने का मंत्र दिया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता है, यह सब उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की देन है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक राकेश चौहान ने अपने विचार रखते हुए युवाओं को नशे से हटकर समाज में कार्य करने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सभी योगी आदित्यनाथ महाराज जी का मां भारती के प्रति जो सपना है- तेरा वैभव अमर रहे माँ, मैं दिन चार रहूं ना रहूं, इस भावना को लेकर जनपद बागपत सहित देशभर में कार्य करते रहेंगे। विचार गोष्ठी में मोहित उपाध्याय ब्लॉक अध्यक्ष बड़ौत, अमित सरोहा जिला संगठन महामंत्री, मनमोहन जिंदल ब्लॉक अध्यक्ष छपरौली, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, शिवकुमार, कर्ण, नैतिक, गौरव, शेखर, अतुल जैन, अंकित वर्मा, विजय वर्मा, गुलबर सिंह, कुलदीप, अनुज सिंह, सचिन उपाध्याय, योगेंद्र वैदिक, अरविंद खोखर, अनुराग जैन, अमरपाल पंवार, सतपाल कश्यप, सत्येंद्र सरोहा, बबलु पंवार, मधुसूदन शास्त्री, जयकुमार तोमर, अंकित तोमर, दीपांशु गुप्ता, राजीव चौधरी, विक्रांत चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *