One bharat national news
ब्लॉक प्रभारियों के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने ली सेक्टर, बूथ कमेटी गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक..

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, शहर ब्लाक प्रभारियों की नियुक्ति उपरांत आज कांग्रेस भवन में महत्पूर्ण बैठक ली।
जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने ब्लाक के प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को हर वार्ड में बैठक लेकर वार्ड और बूथ कमेटी के गठन की जिम्मेदारी दी है , बूथ कमेटी के माध्यम से कांग्रेस अपने हर बूथ को मजबूत करना चाहती है, संगठन सृजन के माध्यम से पार्टी जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर / वार्ड, बूथ और बीएलए लेवल तक विस्तृत स्तर पर संगठन का पुनर्गठन कर रही है ताकि आगामी चुनावों में पार्टी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दे सके।

जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सभी वार्ड और बूथ कमेटी का गठन किया जाना है।
वार्ड / बूथ अध्यक्ष और कमिटी गठन में देश और पार्टी के प्रति समर्पित विचार धारा होना, पार्टी की गतिविधियों में नियमित रूप से भागीदारी, वार्ड और बूथ में अच्छी पकड़ होना जैसे महत्पूर्ण मापदंड रहेंगे।
बैठक में सिद्धांशु मिश्रा, विजय केसरवानी, विजय पांडे, रामशरण यादव, शेख नज्जरूद्दीन, राकेश शर्मा, पंकज सिंह, स्वप्निल शुक्ला, समीर अहमद, शिबली मिराज, अखिलेश गुप्ता, संतोष गर्ग, तजम्मुल हक, हितेश देवांगन, सकेश मिश्रा, सीमा घृते्ष, रामा बघेल, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, गौरव ऐरी, सुबोध केसरी, विनय वैद्य, राहुल ठाकुर, कमल कश्यप, शेर सिंह कश्यप,अयूब खान, हरर्मेंद शुक्ला,राजा व्यास, राजेश शुक्ला, अब्दुल खान, शंकर कश्यप, हिमांशु कश्यप, अहमद खान, परदेसी राज, शारदा नागरकर, सुरेंद्र तिवारी, मो आजम, लक्की मिश्रा, विकास ठाकुर, राजीव रतन सिंह, शैलेश मिश्रा, दिनेश सूर्यवंशी, बालचंद्र साहू, देवेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह,चितरंजन सिंह, बबलू मगर , दीपक कौशिक, अन्नपूर्णा ध्रुव, सैय्यद इमरान, शकुंतला साहू, हैरी डेनियल, सुरेश मानिकपुरी, सानरीन भाई, चंदन सिंह, रतीश श्रीवास्तव, मो रिजवी, रूपेश अवस्थी, विनोद मिश्रा, आशीष यादव, पिपलवा, निखिल शर्मा, आदेश यादव, सुजल द्विवेदी, सार्थक मिश्रा, फरहान खान, उमर अहमद, प्रज्ञांशु नायक आदि उपस्थित रहे।