मस्तूरी, मल्हार पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 दिनों के भीतर मोटरसाइकिल चोरी कर भागने वाले आरोपी को पकड़ा..

One bharat national news

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मल्हार पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर ने प्रार्थी को झांसे में रखकर उसकी बाइक को लेकर भाग गए थे।



दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थी भारत लाल केवट (निवासी पकरिया, जांजगीर-चांपा) अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BH 4552) से ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और ग्राम बुढ़िखार के पास प्रार्थी को पानी पाउच लेने होटल भेजा। जैसे ही प्रार्थी होटल गया, आरोपी मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले फोटो के आधार पर स्थानीय स्तर पर पहचान कराई गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम गीधपुरी में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी नरोत्तम दास वैष्णव (55 वर्ष) ने चोरी की बाइक को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढककर छिपा रखा था। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



इस सफलता में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *