27 अप्रैल 2026 को होने वाले गौमाता सम्मान आव्हान अभियान शुरू, हर सनातनी देगा अपना योगदान..

One bharat national news

27 अप्रैल 2026 को होने वाले गौमाता सम्मान आव्हान अभियान में हर सनातनी देगा अपना योगदान ।
गौ माता के सम्मान में गौ माता राष्ट माता बने ! भारत देश में गौ हत्या पूर्णत: प्रतिबंधित हो , और गौ हत्या करने वालों पर कठोर करवाई की जाये। गोचर बोर्ड बने और गौ सेवा हेतु केंद्रीय क़ानून बने । इन उद्देशों को लेकर पूरे देश में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है! जिसमे सभी साधु संत, अनेकों अखाड़ो के महंत महामण्डलेश्वरो और सभी सनातनियों द्वारा देश की समस्त 5000 तहसीलों में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा !


गो सम्मान दिवस 27 अप्रैल 2026 को प्रातः सभी भारतवासियो से गौ-पुत्र प्रेमियों से निवेदन है, अपने अपने तहसील ब्लाक (अनुमंडल अधिकारी ) एवं ज़िला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधान मंत्री , महामहिम राजपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। और हमे आशा हे की गौ माता की दर्द भरी पुकार सुनकर अतिशीघ्र कोई हल निकलेगा और गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद हो ।
इसी विषय में सभी सनातनियों को एक जुट होकर सभी संगठित होकर सभी मिलकर 27 अप्रैल को समय निकाल कर ज़रूर एकत्रित हो और गौ माता ओ के लिये आवाज़ ज़रूर उठाये इसी निवेदन के साथ विश्व सनातन परिषद प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री जयेश दास उदासीन ने सभी सनातनी धर्म प्रेमियों से निवेदन किया है अधिक से अधिक लोग इस कार्य में शामिल हो इस कार्य की शोभा बढ़ाये! सांई बलरामदास गुरूजी उदासी यह जानकारी रीवा से श्री लेखराज मोटवानी मध्य प्रदेश सह-सचिव विश्व सनातन परिषद ने दी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *