दुर्ग जिले में पदस्थ चार सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत से नवाजा गया एसएसपी ने लगाए स्टार..

One bharat national news

दुर्ग, 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में दुर्ग जिले में पदस्थ चार सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।



एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक निष्ठा व अनुशासन के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पदोन्नत अधिकारियों के कार्य, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, अधिकारियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इन अधिकारियों को मिला पदोन्नति गोरख नाथ चौधरी, पूर्ण बहादुर कांकी, चन्द्रशेखर सोनी एवं केशव दयाल तिवारी शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *