महिला संबंधित मामलों में बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्यवाही..

One bharat national news

महिला संबंधित मामलों में बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 30.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे द्वारा पीडिता के साथ जान पहचान बनाकर शादी करने का झांसा देकर दिनांक 18.08.2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से उच्च अधिकारी को अवगत कराया उमनि एवं व.पु.अ वरिष्ठ पुलिस धिकारी रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक  चकरभाठा डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को दिनांक 01.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *