One bharat national news

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सूटकेश से गौमांस भरा हुआ मिला। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध सूटकेश मिला। तलाशी लेने पर सूटकेश के अंदर से करीब 10 किलो से अधिक गौमांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं रायपुर से बिलासपुर पहुंची थीं और शहर के मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली हैं। जैसे ही इस मामले की जानकारी फैली, गौसेवक की टीम थाने के बाहर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गौमांस कहां से लाया गया और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही।