One bharat national news
कांग्रेस नेता की आकस्मिक निधन, स्विमिंग पूल में नहाते वक्त बिगड़ी थी तबियत..हार्ट अटैक की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है। संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास का आकस्मिक निधन कि खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे. इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त उनके गले में पानी भर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक को मौत की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। अमित दास के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है।