लायंस क्लब चांपा के लायन राजेश अग्रवाल बने रीजन चेयरमैन.. सामाजिक सेवा में भी निभा रहे अहम भूमिका..

One bharat national news

लायंस क्लब चांपा के लायन राजेश अग्रवाल बने रीजन चेयरमैन, सामाजिक सेवा में निभा रहे अहम भूमिका

चांपा के लिए गौरव का क्षण, लायंस क्लब में मिली बड़ी जिम्मेदारी



जांजगीर चांपा/ सामाजिक, रचनात्मक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय रहने वाले लायन राजेश अग्रवाल को लायंस क्लब इंटरनेशनल के सत्र 2026-27 के लिए रीजन चेयरमैन मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट 3233 C सीएमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी द्वारा की गई है। लायन राजेश अग्रवाल के इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होने से चांपा शहर सहित लायंस क्लब चांपा में खुशी का माहौल है।



लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉक्टर व्ही. के. अग्रवाल ने कहा कि राजेश अग्रवाल को रीजन चेयरमैन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे चांपा क्लब एवं शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने वर्षों से लायंस क्लब एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।

लायंस क्लब चांपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

लायन राजेश अग्रवाल ने लायंस क्लब चांपा में वर्ष 2017-18 में कोषाध्यक्ष, 2018-19 में सचिव तथा 2019-20 से 2022-23 तक लगातार चार वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके कार्यकाल में क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, पाठ्य सामग्री वितरण, फल वितरण, स्कूलों में पंखा वितरण, प्रसाद वितरण, अन्नदान एवं नेत्र जांच शिविर जैसे अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।



सेवा सप्ताह में आयोजित होते रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

सेवा सप्ताह के दौरान 2 से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण एवं निःसंतान दम्पत्ति जांच शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे। इसके साथ ही तिलक सेवा संस्थान के बच्चों को कपड़ा, दर्री एवं टाट पट्टी वितरण भी किया गया।

कोविड-19 महामारी के दौरान लायन राजेश अग्रवाल ने नागरिकों, सुरक्षा में तैनात सिपाहियों, अस्पतालों एवं ड्यूटी में कार्यरत अधिकारियों और स्टॉफ को भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षा और सामाजिक संस्थाओं में भी निभा रहे सक्रिय भूमिका

सत्र 2023-24 में उन्होंने रीजन जीएमटी कोऑर्डिनेटर के रूप में सेवाएं दीं तथा लायंस क्लब शिक्षण समिति के सचिव पद पर रहते हुए लायंस इंग्लिश हायर सेकेंड्री स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। वर्ष 2024-25 में जोन चेयरपर्सन एवं 2025-26 में पुनः क्लब सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

लायंस क्लब की स्थायी सेवा गतिविधि के रूप में पिछले 45 वर्षों से लायंस इंग्लिश हायर सेकेंड्री स्कूल का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के बहुमुखी विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय

लायन राजेश अग्रवाल लायंस क्लब के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में भी लगातार सक्रिय हैं। वे अग्रवाल सेवा समिति में लगातार दस वर्षों तक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा श्याम बाबा मंदिर एवं दादी मंदिर में भी अपनी सेवाएं देते रहते हैं।उनके रीजन चेयरमैन बनने पर लायंस क्लब चांपा के सदस्यों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *