बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई..चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार..

One bharat national news

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई..चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार..चोरी के शत-प्रतिशत सामान को किया बरामद



बिलासपुर (छत्तीसगढ़):बिल्हा पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों पर कड़ा प्रहार करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव (27 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरूका भी बरामद कर लिया है।


बदल रहा था ठिकाने:



मामले के विवरण के अनुसार, पत्थरखानभाठा निवासी प्रार्थी अनंत विजय कान्त के घर में 9 मई 2026 को चोरी की घटना हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपी आशीष घटना के बाद से ही लगातार अपने ठिकाने बदल-बदल कर लुक-छिपे रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।

सह-आरोपी पहले ही जेल में:

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रजत यादव के साथ मिलकर फ्रिज, गैस सिलेंडर, मिक्सी, इंडक्शन, कूलर, टीवी और ₹5,000 नगद सहित घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया। सह-आरोपी रजत यादव को 12 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वर्तमान कार्रवाई में पुलिस ने आशीष के पास से शेष चोरी हुआ एक प्लास्टिक का कूलर और मिक्सी विधिवत जब्त कर शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *