One bharat national news

सक्ती। सक्ति जिले के मालखरौदा थाने के सेंदुरस गांव में हुए बहुचर्चित दोहरा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है पुलिस खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने। घटना दिनांक को मृतक पुरूषोत्तम खुंटे व मृतिका गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे, अपने घर के परछी में पलंग में सोये हुये थे जिनकी अज्ञात आरोपियों द्वारा चेहरे एवं सिर पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया गया था साथ ही मृतिका गुहरिन बाई खुंटे के द्वारा पहने हुये सोने के आभूषण भी गायब थे एवं कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था जिससे हत्या के साथ लूट की भी वारदात को अंजाम देना ज्ञात हुआ था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 211/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 331(8), 309(2), 238, 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।बीएनएस दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। मौके पर डाॅग स्क्वायड व फौरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। लूट की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या की थी। इस कार्रवाई के साथ ही करीब दो साल पुराने मुक्ता डबल मर्डर कांड की गुत्थी भी सुलझ गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में रूपचरण यादव, देवकुमार यादव और चोरी का सोना खरीदने वाला बाबूलाल साहू शामिल हैं। जांच में पता चला कि आरोपियों ने घर में सो रहे पुरषोत्तम खुंटे और उसकी पत्नी गुहरीन बाई खुंटे पर लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी नकदी और सोने का हार लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सिम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया।
मुक्ता डबल मर्डर केस में भी हाथ
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि 31 जुलाई 2024 को हुए मुक्ता डबल मडर्र और सेंदुरस हत्याकांड का तरीका एक जैसा था। दोनों मामलों में आरोपी सूने मकानों में रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों को निशाना बनाते थे और हत्या के बाद लूटपाट कर फरार हो जाते थे। इसी समान पैटर्न ने पुलिस को दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ने में मदद की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा के निरीक्षक प्रवीण राजपूत व निरीक्षक राजेश पटेल, निरी लखन पटेल, कमल किशोर महतो, नरेंद्र यादव निरी0 अमित सिंह भैना, उप निरी0 सायबर प्रभारी सी.पी. कंवर, उप निरी0 भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली सउनि संतोष तिवारी, बिसोहन चंद्रा, प्र0आर0 दामोदर जायसवाल, प्र0आर0 कृष्ण कुमार तिवारी, आर0 सेतराम पटेल, आर0 पवन साण्डे, आर0 कमलेश लहरे, आर0 जितेन्द्र कंवर, आर0 कमल किशोर सिदार, आर0 गोपाल साहू, आर0 एलेक्सियूस मिंज, आर0 फारूख खान सायबर सेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।