One bharat national news
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा मां महामाया मंदिर प्रांगण में प्रसाद फल एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मां महामाया मंदिर प्रांगण में प्रसाद एवं फल वितरण कर स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महामाया मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।


इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम रात्रे जी एवं जिला अ जा.मोर्चा कोषाध्यक्ष संतोष पनौरे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास की नई ऊंचाई ,आत्मनिर्भरता, जनकल्याणकारी योजनाएं, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम रात्रे जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था

साथ ही मुख्य रूप से जिला भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष मोहित जायसवाल जी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , लव कुश कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर ,जिला अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे , संतोष पनौरे कोषाध्यक्ष.. दुर्गा कश्यप मंडल अध्यक्ष रतनपुर , महामंत्री द्वय हरबंस कस्तूरिया पृथ्वी पाल राय, महामंत्री, प्रशांत यादव,घनश्याम कमल सेन सीताराम निर्मलकर माखन सिंह राजपूत ,दिनेश प्रभाकर चित्रकांत लहरें, बिन्नू निराला, श्रीमती सावित्री रात्रे , राजकुमारी बिसेन शिवानी सोनी , स्वीटी शर्मा, पुष्पा तिवारी, इंदु यादव सुषमा अभिलाषा बघेल प्रमिला कश्यप, वासित अली अरुण खरे प्रकाश कमल राजेश बघेल पूरी राम सूर्यवंशी रवि कुमार रात्रे खैरुन्निसा, रेहाना बेगम सुरेखा कश्यप, दुर्गा कोसले,सलीम कौशिक मनोज पटेल ,शत्रुघ्न सूर्यवंशी उमेश भारद्वाज बालू सूर्यवंशी प्रदीप सूर्यवंशी हरदेव सूर्यवंशी अजा
मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।