One bharat national news
व्यापार विहार में गल्ला किराना व्यापारी से धोखाधडी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ठगी एवं चोरी के कई मामले पंजीबद्ध है
नाम आरोपी- 1.हैदर अली अंसारी पिता स्व. इमदाद अली उम्र 60 साल सा. केला बाडी दुर्ग थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग।
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जनकराम साहू पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 57 साल निवासी ग्राम रोगदा, थाना नवागढ़, जिला जाजगीर-चांपा. जो दिनांक 12.06.2026 को एक थैला में रकम लेकर ब्यापार बिहार बिलासपुर गल्ला किराना सामान खरीदने के लिए गया था, ब्यापार बिहार में दो अज्ञात व्यक्ति मिले, जो अपने को अयोध्या का पंडित होना बताकर प्रार्थी. को अमीर बनाने का लालच देकर ढाई लाख रूपये से भरे थैला को लेकर भाग गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना तारबाहर बिलासपुर में विषयांकित अपराध धारा कायम कर विवे. में लिया गया था घटना गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं accu की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उक्त आरोपी को दुर्ग से घेराबंदी कर पकडा गया है।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं ठगी के कई मामले पंजीबद्ध होना पाया गया है |प्रकरण के एक अन्य आरोपी वासिम खान पिता वकार अहमद खान सा केला बाड़ी जिला दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। आरोपी हैदर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत,सउनि संजय शर्मा,आर.नुरूल कादिर, आर.राजेश श्रीवासका सराहनीय योगदान रहा।