ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास करने वाले 06 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

One bharat national news

ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास करने वाले 06 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से वरिष्ठ प्रार्थी इस्माइल खान उर्फ सोनू (31 वर्ष, निवासी भूण्डा, कोटा) ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका एक ढाबा है। दिनांक 13.07.2026 को आरोपी संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। अगले दिन 14.07.2026 को संकेत अपने साथी आर्यन दुबे व संदीप यादव के साथ पुनः आया और ढाबे में मोबाइल भूलने की बात कहकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। फुटेज देखने के दौरान मोबाइल न मिलने पर विवाद करते हुए आरोपी आर्यन दुबे ने ढाबा मिस्त्री विनोद कुमार टोण्डे और बीच-बचाव करने आए कर्मचारी समीर साहू के साथ मारपीट की।

इसी पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 15.07.2026 की सुबह लगभग 10:20 बजे आरोपी आर्यन दुबे और संकेत जायसवाल अपने चार अन्य साथियों के साथ एक राय होकर घातक हथियारों से लैस होकर ढाबे पर पहुंचे। आरोपियों ने प्रार्थी व उसके कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी और ढाबे के भीतर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से जिंदा जलाने का गंभीर प्रयास किया, साथ ही बटनदार चाकू दिखाकर दहशत फैलाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सभी 06 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, लाइटर, वाहन और सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में जब्त किए हैं।



गिरफ्तार आरोपीगण: 1. संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू (19 वर्ष, निवासी सूरजपुर, हाल मुकाम- मंगला चौक)

2. राजवीर बाबरा (20 वर्ष, निवासी देवनंदन नगर, सरकण्डा)

3. लारेन फ्रांसिस (18 वर्ष, निवासी शांति नगर, मंगला)

4. राहुल गहरवरिया (23 वर्ष, निवासी बलरामपुर, हाल मुकाम- शुभम विहार)

5. आर्यन दुबे उर्फ तुषार (26 वर्ष, निवासी 27 खोली, सिविल लाईन)

6. राहुल श्रीवास्तव (24 वर्ष, निवासी समृद्धि एन्क्लेव, अमेरी, सकरी)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना सकरी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *