बिलासपुर में बारिश की कहर.. कॉलोनी बना तालाब.. टूटा मकान.. तालाब भरा लबालब..जनजीवन हुए अस्त व्यस्त.. चारों तरफ पानी ही पानी.. पब्लिक हुए परेशान..

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर में बारिश की कहर.. कॉलोनी बना तालाब.. टूटा मकान.. तालाब भरा लबालब..जनजीवन हुए अस्त व्यस्त.. चारों तरफ पानी ही पानी.. पब्लिक हुए परेशान

बिलासपुर में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश से  जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले के ज्यादातर इलाकों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। सड़क, पार्क, परिसर, सेक्टर, सोसाइटी, अंडरपास पानी में डूबे नजर आए। कई जगह दो से 3 फीट तक पानी भर गया। बारिश की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं गीतांजलि सिटी फेस 2 का सड़क तालाब नज़र आ रहा था बच्चों के लिए अस्थायी ‘स्वीमिंग पूल’ बन गई। सड़क पर भरे पानी में बच्चों ने घंटों मस्ती की और बारिश का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने बच्चों की मस्ती का वीडियो भी अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

वही चिंगराजपारा के तालाब लबालब भरा नज़र आया, लोगों ने तालाब भरा हुआ देखकर तुंरत पार्षद को फोन कर पानी निकासी के लिए रास्ता बनवाया, रास्ता बनवाने के बाद लोगों को थोड़ परेशानी का सामना करना पड़ा था। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

वही बहतराई वार्ड नंबर 49 में एक मकान पूरी तरह ढल गया है अधिक पानी गिरने से यहां मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है वहां रह रहे लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और इस प्रकार प्रकृति का कहर उन पर और टूट गया है बहतराई निवासी दिलीप श्रीवास अपने मकान में अपने पत्नी और तीन-तीन बेटियों के साथ निवास करते थे अब वहां पूरा मकान पूरी ध्वस्त हो चुका है

दिलीप श्रीवास रोजी मजदूर कर अपने परिवार के साथ निवास करते हैं  इस प्रकार की घटना से परिवार पूरी तरह रास्ते पर आ गए हैं फिलहाल अभी  दिलीप श्रीवास अपने मकान को समेटने में लगे हुए हैं

देखने वाली बात है कि शासन उन्हें किस प्रकार मदद पहुंचती है , साथ ही जलभराव ने इलाके की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में स्थिति ऐसी ही बन रहता है, साथ ही सड़कों में पानी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था है।

मौसम विभाग की ओर से भी जिले में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों से भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *