जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले से छतीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत..सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज..

One bharat national news

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छतीसगढ़ के दो मजदूरो की गोली मार कर हत्या कर दी,सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

रायपुर/  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में घायल छत्तीसगढ़ के दूसरे प्रवासी मजदूर भूपेंद्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे इस हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि भूपेंद्र बलौदाबाजार जिले के निवासी थे।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे आतंकियों ने केल्लाम इलाके में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसियों की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद और निंदनीय है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *