कुर्मी समाज बिलासपुर ने मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में किया वृक्षारोपण..

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की रिपोर्ट


कुर्मी समाज बिलासपुर ने मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में किया वृक्षारोपण


बिलासपुर/बिलासपुर जिले के कुर्मी समाज ने वृक्षारोपण अभियान के तहत 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस पर मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में फलदार एवं छाया दार 50 पौधा रोपण किया गया। पौधे रोपण से वातावरण शुद्ध और हरा भरा होता है फलदार वृक्ष से लोगों में प्राकृतिक के प्रति एक अच्छा  संदेश जाता है प्राकृतिक से उत्पन्न होने वाले फलों को जब लोग कहते हैं तो उन्हें प्रकृति के प्रति अधिक लगाव होने लगता है और अपने जीवन में इनकी अमूल्य को समझते हैं

इसी उद्देश्य से कुर्मी समाज बिलासपुर ने जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक के नेतृत्व में कुर्मी समाज बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्षा बरसात के दिनों में पौधा रोपण किया जाता है। इस से पहले चकरभाठा में ही हाईकोर्ट कर्मचारी कालोनी में 500 पौधा रोपण किया गया था आज इसी क्रम में मदर प्राइड वर्ल्ड स्कूल चकरभाठा में वृक्षारोपण किया गया। और आगामी दिनों में और अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा, कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का संकल्प है

कि और भी अन्य जगहों पर वृक्षारोपण किया जाएगा, समाज के जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने स्कूल प्रबंधन का कुर्मी समाज जिला बिलासपुर की ओर धन्यवाद व्यप्त किया , उन्होंने कहा जो हमें पौधा रोपण हेतु अपना स्कूल परिसर उपलब्ध कराया और आवश्यक व्यवस्थाए किए।


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन से शिवा जी व कर्मचारी एवं कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, शहर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, संरक्षक श्याम राज पटेल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौशिक, युवा उपाध्यक्ष सतीश कौशिक छतौना अध्यक्ष दिनेश कौशिक शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तामेश सन्नाड सचिव संजय कौशिक बिल्हा महिला अध्यक्ष द्रोपती कौशिक बिल्हा युवा अध्यक्ष किशन कौशिक, मूल निवासी संघ छग प्रदेश अध्यक्ष एड अमर जीत पटेल, डा अंबेडकर अधिवक्ता संघ छग प्रदेश के संयोजक ज्ञानेंद्र महिलांग,सहित विकास कौशिक, किशन कौशिक, शिवोहम कौशिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *