One bharat national news
पुलिस हिरासत में युवक की मौत.. मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट आरोप..थाने पहुंचे सैकड़ों लोग..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। अवैध शराब के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गया

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम बुल्लु सहिस है, जो चांपा के मेहंदीपारा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक युवक को अवैध शराब के मामले में देर रात पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया।
मौत के बाद भड़का आक्रोश

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान शिव के साथ मारपीट की गई थी और उसकी मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई है।
परिजनों की ओर से कथित तौर पर दो पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटाने और उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।
थाने के बाहर तनाव का माहौल

विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की, वहीं प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे हैं।
फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह और पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।