One bharat national news
सिनेमा जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस..

गोवा। फिल्म जगत से 8 अक्टूबर की सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने गोवा में आखिरी सांस ली। अचानक आई उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस अभिनेता की दमदार आवाज, बेबाक संवाद अदायगी और अभिनय का अंदाज दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करता रहा, उसका यूं अचानक चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद मेडिकल टीम को उनके गोवा स्थित फ्लैट पर भेजा गया। वहां पहुंचने पर नाना पाटेकर बेहोशी की हालत में मिले। मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें कार्डियक मसाज दी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रिपोर्टों के अनुसार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास घटना से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं है और वह गोवा पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी लेंगे। नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर ने उनके परिवार, फिल्म इंडस्ट्री और लाखों-करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
खास बात यह है कि नाना पाटेकर फिल्मों में लगातार सक्रिय थे और उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका काम जारी था। वह पूरी तरह फिट नजर आते थे और फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे थे। उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ बताई जा रही है। ऐसे में किसी ने भी नहीं सोचा था कि नाना पाटेकर अचानक अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह जाएंगे।

की मदद के लिए भी आगे आए। यही वजह रही कि उनकी पहचान केवल बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि समाज से जुड़े एक संवेदनशील और बेबाक इंसान के रूप में भी बनी।
नाना पाटेकर की आवाज में एक अलग वजन था। उनके संवाद सिर्फ बोले नहीं जाते थे, बल्कि पर्दे से निकलकर सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचते थे। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। उन्होंने साबित किया कि किसी अभिनेता को लोकप्रिय बनने के लिए सिर्फ चेहरा और ग्लैमर नहीं, बल्कि अभिनय में सच्चाई और किरदार में जान डालने की क्षमता चाहिए।

उनके निधन की खबर ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसे कलाकार से वंचित कर दिया है, जिसकी जगह भर पाना आसान नहीं होगा। दशकों तक अपने अभिनय से दर्शकों को हंसाने, रुलाने, डराने और सोचने पर मजबूर करने वाला यह कलाकार अब पर्दे के पीछे हमेशा के लिए चला गया है।
नाना पाटेकर का जाना सिर्फ एक अभिनेता का निधन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक मजबूत और कड़ी आवाज का खामोश हो जाना है। उनके निभाए किरदार, उनकी संवाद और उनकी अंदाज ,फिल्मों में छोड़ी गई उनकी कॉमेडी ,बुलंद आवाज़, दमदार कलाकारी, आने वाली पीढ़ियों तक याद रखीं जाएंगी।