3 साल की मासूम बच्ची को बचाने आई दीदी पर चाकू से हमला; चाकू के हमले से लहूलुहा दीदी की इलाज के  दौरान मौत..

One bharat national news

3 साल की मासूम बच्ची को बचाने आई दीदी पर चाकू से हमला; चाकू के हमले से लहूलुहा दीदी की इलाज के  दौरान मौत..

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंद्रा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।पानी टंकी के पास काली यादव के घर में रात करीब 9 बजे एक आरोपी द्वारा 3 साल की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। बच्ची को बचाने पहुंची उसकी दादी पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया , चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल दीदी राजकुमारी यादव को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजकुमारी यादव (50 वर्ष), पति दिलहरन यादव की मौत हो गई।

मृतक राजकुमारी यादव दादी 50 वर्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू (25 वर्ष) ने कथित तौर पर 3 वर्षीय बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। बच्ची की सुरक्षा के लिए उसकी दादी राजकुमारी यादव ने बीच-बचाव किया।

इसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद एक तरफ इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और दूसरी तरफ लोगों में भारी आक्रोश भी है मेंड़्र गांव की इस दर्दनाक घटना ने सब को झंग जोर कर रखा दिया है।

सकरी पुलिस की तत्वरित कार्यवाही

घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। फिर हाल पुलिस प्रशासन की लगातार निगरानी के बीच धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू पर आदतन नशा करने और बदमाशी करने के आरोप बताए जा रहे हैं। यह भी बताया गया है कि वह करीब एक वर्ष पहले चाकूबाजी के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से की जानी आवश्यक है।

इस कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी संजय सिंदे, प्रशिक्षु थाना प्रभारी टीकाराम निषाद, आरक्षक मनोज बघेल ,आरक्षक रुपेश कौशिक, आरक्षक पवन बंजारे, सहित थाना पुलिस की अहम भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *