बिलासपुर पुलिस की अंतरराज्यीय नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई..

One bharat national news

बिलासपुर पुलिस की अंतरराज्यीय नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई..



बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार ACCU बिलासपुर तथा थाना सकरी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान दिनांक 24.10.2025 को ACCU टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उसलापुर बाजार के आसपास हेरोइन (चिट्टा) नामक मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहा है।



सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU बिलासपुर की अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में थाना सकरी एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दीपक वालिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी जिपर वाली पॉलीथिन में रखा लगभग 11.73 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 है, तथा ₹10,500 नगद बरामद किया गया।

🔹 पंजाब से खरीदकर बिलासपुर में बेचने की थी तैयारी

पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक वालिया ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने तथा स्थानीय ग्राहकों की तलाश कर उसे अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की।



आरोपी के अनुसार, वह अमृतसर, पंजाब जाकर मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के संपर्क में आया था तथा उनसे लगभग हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लौटा था। यहां वह मादक पदार्थ की अलग-अलग पुड़िया बनाकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था।

🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: दीपक वालिया
पिता का नाम: कमलजीत सिंह वालिया
उम्र: 32 वर्ष
जाति: सिख
मूल निवासी: सुभाष कॉलोनी, गली नंबर 07, थाना बी-डिवीजन, जिला अमृतसर, पंजाब।
वर्तमान पता: वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

🔹 जब्त सामग्री



1. हेरोइन (चिट्टा) – 11.73 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹2,50,000।
2. नगद राशि – ₹10,500।

🔹 वैधानिक कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा आरोपी से संबंधित वित्तीय लेन-देन की जानकारी एकत्रित कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

🔹 पुलिस कार्रवाई 

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) बिलासपुर  सुदीप सरकार, निरीक्षक गोपाल सतपथी (प्रभारी ACCU बिलासपुर), निरीक्षक संजय सिंह (थाना सकरी), पीएसआई अर्चना साहू, टिकराम निषाद, ACCU से उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, आरक्षक अभिजीत डाहिरे, धीरेंद्र सिंह तोमर, विकास राम,महादेव कुजूर एवं समर बहादुर , मनोज बघेल सहित थाना सकरी एवं ACCU की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है। बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *