सुने मकान में चोरी करने वाले और चोरी के सामान खरीदने वाले कुल 5 आरोपी एक अपचारी बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

संवाददाता गगन कुमार की रिपोर्ट

सुने मकान में चोरी करने वाले और चोरी के सामान खरीदने वाले कुल 5 आरोपी एक अपचारी बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध क्रमांक 1553/2026 धारा 331(4),305(1), 317,3(5) BNS

नाम आरोपी _

1/अयान खान पिता नजीर खान उम्र 21 साल निवासी बुधवारी बाजार शक्ति हाल मुकाम ग्राम बिजौर चौकी मोपका थाना सरकंडा

2/दिव्यांश लश्कर पिता शुरू क्लास कर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिजौर चौकी मोपका थाना सरकंडा

3/ नेतराम साहू पिता पुनीत साहू उम्र 24 साल निवासी बेहतराई अटल चौक थाना सरकंडा

4/ राजा सोनी पिता मूलचंद सोनी उम्र 30 साल निवासी शांति नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

5/ समीर बघेल पिता पारस बघेल उम्र 27 साल निवासी बुधवारी बाजार शक्ति हर मुकाम ग्राम बिजौर चौकी मोपका थाना सरकंडा

6/ अपचारी बालक

जपती मशरूका – सोने चांदी के जेवर, बर्तन, हाथ घड़ी जुमला कीमती लगभग ₹200000

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.10.2026 को प्रार्थी नीरज सूर्या निवासी ग्राम बिजौर चौकी मोपका ने रिपोर्ट दर्ज कराया की यह परिवार के साथ दिनांक 21.10.26 से चकरभाठा गया हुआ था वापस दिनांक 25.10.26 को आकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा है अलमारी और लॉकर को तोड़कर कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के मसरूका बर्तन,हाथ घड़ी आदि सामान चोरी कर ले गया है

रिपोर्ट पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल मॉल मशरूका का पतासाजी करते हुए मुखबिर की सूचना पर कुल 5 आरोपियों एवं 1 अपचारी बालक के निशानदेही पर चोरी गए मसरूका सोना एवं चांदी के जेवर, बर्तन, हाथ घड़ी आदि जुमला कीमती लगभग ₹200000 को बरामद कर जप्त किया गया है आरोपियों को एवं अपचारी बालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है इस कार्यवाही में चौकी मोपका एवं थाना सरकंडा के स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *