कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने बिलासपुर में ली बूथ लेवल एजेंटो (बीएलए) की विस्तारित बैठक..

One bharat national news


कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने बिलासपुर में ली बूथ लेवल एजेंटो (बीएलए) की विस्तारित बैठक..



बिलासपुर/ तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौर पर है AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने बिलासपुर में ली बूथ लेवल एजेंटो (बीएलए) की विस्तारित बैठक, प्रथम दिवस बिलासपुर पहुंचे, श्री नवज्योति पटनायक जी ने बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सहित जिले के हर बूथ के BLA (बूथ लेवल एजेंट) के साथ विस्तारित बैठक ली।



कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी, बिलासपुर शहर के प्रभारी श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी बिलासपुर ग्रामीण की प्रभारी श्रीमती सीमा वर्मा जी बिलासपुर जिले के विधायक गण, पूर्व विधायक गण सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




श्री नवज्योति पटनायक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, हटाए गए नामों को दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने और कथित वोट चोरी से चुनाव जीतने वालों के इस्तीफे की मांग की।




पटनायक ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कांग्रेस की जिम्मेदारी है। श्री राहुल गांधी जी महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में मतदाता सूची को लेकर सवाल उठा चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग और सरकार ने उनका संतोषजनक जवाब नहीं दिया।



जनता भी धीरे-धीरे सब समझ रही है। इसका असर भी सामने आएगा। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

साथ ही उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित आंदोलन (वोट बचाओ देश बचाओ ) में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का सभी कांग्रेसजनो से अनुरोध किया एवं व्यवस्था के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।



बैठक में मुख्या रूप से शहर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,  विधायक दिलीप लहरिया, विधायक अटल श्रीवास्तव,  इनग्रिड मैकलोड़, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, विजय पांडे, नरेंद्र बॉलर, रविंद्र सिंह, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, आशीष सिंह ठाकुर, राजेंद्र साहू, जितेंद्र पांडे, भारत कश्यप, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, अभय नारायण राय, स्वप्निल शुक्ला, आशीष गोयल, राकेश शर्मा, आदित्य दीक्षित, समीर अहमद, रामा बघेल, शिल्पी तिवारी, पिंकी बत्रा, सीमा घृतेश, साकेश मिश्रा, तजमुल हक, संतोष गर्ग, लक्ष्मीनाथ साहू, सुभाष अग्रवाल, जीतू तिवारी, गीतांजलि कौशिक, हितेश देवांगन, शेख दुलारे, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, प्रीति पटनवार, विनोद साहू, मो शाहनवाज, राकेश यादव, फरीद खान, महेश ठाकुर, अमित यादव, मोनू अवस्थी, ब्रह्मदेव सिंह, अनस खोखर, सुभाष ठाकुर, रतीश श्रीवास्तव, वेद रात्रि, संजीव पाल, मोहम्मद अयूब, विमल अग्रवाल, हरमेंद्र शुक्ला, प्रवेश पटवा, गजेंद्र श्रीवास्तव, सुबोध केसरी, ऋषि पांडे, शिव बालक कौशिक, बिहार देवांगन, मनहरण लाल कौशिक, जुगल गोयल, ओम कश्यप, अब्दुल इब्राहिम, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, शेख मोहम्मद आजम, प्रियंका यादव, दीपक कौशिक, अनिल यादव, बॉबी थॉमस, आदित्य सिंह, सत्य सर्वे, बंटी साहू, लखन नागदेव, रमाकांत सिंह, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, नरेंद्र टंडन, तस्लीम खान, एंजेल चौकसे, अंकित प्रजापति, आशीष कौशिक, विनय रात्री, सुनील सोनार, देव कुमार वर्मा, रवि रावत, अजय काले, अमित दुबे, राजा रावत, महेश सिंह बंटी, शादाब खान, मनोज सिंह, सैयद इमरान, सुदेश दुबे, शेर सिंह कश्यप, दाऊद जेम्स, बप्पी डे, पुनीत साहू, जागेश्वर रजक, कमल दूसेजा, श्याम मूरत कौशिक,मीनू सूर्यवंशी, हेरी डेनियल,  निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, राजेश ताम्रकार, कमल गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *