प्रेस क्लब में श्रध्दाजंलि सभा का आयोजन .. दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि..

One bharat national news

प्रेस क्लब में श्रध्दाजंलि सभा का आयोजन .. दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि..

बिलासपुर । बिलासपुर प्रेस क्लब के सह सचिव हरिकिशन गंगवानी की माता श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा समेत पत्रकार और उनके परिजन के असामायिक निधन पर आज प्रेस क्लब में श्रध्दाजंलि सभा का आयोजन किया गया । लोकसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की ।



वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा का भांजा नितिन विश्वकर्मा , पत्रकार सलीम काजी , दिलीप यादव के पिता गुहरीराम यादव , रमण किरण के भाई वेदुला सुब्रमणियन के असामायिक देहावसान पर मृतात्माओं की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रध्दाजंलि अर्पित की । शोकसभा का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया । इस अवसर पर पवन सोनी , गणेश विश्वकर्मा ,मोहन मदवानी,ऋतु साहू , राकेश मिश्रा, अतुकांत खरे,रूद्राक्ष गोस्वामी,निर्मल माणिक , विजय दुसेजा , राजेंद्र सिंह ठाकुर , शिव कुमार तिवारी नारायण नोनिया,अमन सिंह,अमित पाटले,के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *