बिलासपुर में देर -रात दर्दनाक सड़क हादसा.. श्रीकांत वर्मा मार्ग पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा; युवती की मौके पर मौत.. पुलिस जुटी जांच में..

One bharat national news

बिलासपुर में देर -रात दर्दनाक सड़क हादसा.. श्रीकांत वर्मा मार्ग पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा; युवती की मौके पर मौत.. पुलिस जुटी जांच में..

बिलासपुर–शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार एक्टिवा के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण वाहन चला रही युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा पासिंग एक्टिवा गाड़ी को एक युवती अत्यंत तेज गति से लेकर जा रही थी। इसी दौरान श्रीकांत वर्मा मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती गाड़ी सहित सड़क पर जा गिरी। इस भयानक हादसे में युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पहचान की कोशिश…..
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जांच करने में जुट गई ,पुलिस कों युवती के पास से एटीएम पर्ची मिला है साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के कारणो का पता चल सके

युवती की पहचान दिशा मनहर पिता भवानी मनहर 21 वर्ष के रूप मे हुई है जो कि यदुनंदन नगर तिफरा और मूल निवासी कोरबा की रहने वाली बताई जा रही है पुलिस टीम ने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दिया है पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *