संवाददाता गगन कुमार की रिपोर्ट
भगवान बिरसा मुंडा जी का 151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गय

जल जंगल और जमीन यही हमारी पहचान है यही हमारा अभिमान है स्वाति मरावी
बिलासपुर : तोरवा थाना के समीप स्थित गोंडवाना पेनठानक बिरसा उपवन में आदिम जनजाति महिला कल्याण समिति रेल्वे स्टाफ बिलासपुर के तत्वाधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने के तारतम्य में जयंती उत्साह पूर्वक मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति शक्ति सेवा अर्पण और पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही रोचक एवं पारंपरिक रहा जिसमें जनजाति समाज की समृद्धि संस्कृति परंपरा और सामूहिक एकता की झलक देखने को मिली कार्यक्रम में बच्चों के लिए रेला पाटा एवं पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी,कविता,लोक नृत्य, गायन,राजकीय गीत प्रतियोगिता भी रखा गया था इसका प्रमुख उद्देश्य यह था कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत पारंपरिक कला और सामाजिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया

कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई जनजाति संस्कृति की झलक मे जनजाति पहनावा एवं संस्कृति जीवंत नजर आया पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा उपस्थित लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव एवं सजगता का परिचय दिया आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक लगातार चलता रहा आयोजन में समाज के लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने को मिला एकता अखंडता सामाजिक समरसता आपसी भाईचारा संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया

जनजाति समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने एवं पारंपरिक रीति-रिवाज को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सामाजिक एकजुट को मजबूत करने का संकल्प व संदेश दिया गया समिति की ओर से ऐसे कार्यक्रमों को अधिक व्यापक एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित करने की बात कही गई इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीयों ने एवं उनके परिवार जनों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में आदिम जाति रेलवे महिला समिति बिलासपुर के अध्यक्ष सावित्री प्रधान,सदस्य राजेश्वरी ध्रुव,सुनंदा जगत,जीना नेताम,स्वाति मरावी,कुंती मरावी,आस्था राज,भारती परते,अश्रिता पहान,उर्वशी प्रधान,बिंदु प्रधान,मंजू ओटावी के साथ समस्त स्वजातिगण बच्चे बूढ़े नौजवान महिला पुरुष एकत्रित होकर कार्यक्रम को भव्यता एवं ऐतिहासिक बनाया कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार ने किया।