संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल दूसेजा जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया , देर रात तक बधाइयों की रही बौछार..

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ बिलासपुर के जिला अध्यक्ष एवं सी जी क्राइम. न्यूज़ के संपादक, पत्रकार साथियों के चहेते श्री कमल दूसेजा जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ रेस्टोरेंट हॉटल और रिसॉर्ट में मनाया गया। इस खास अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों ने एकजुट होकर जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया और जन्मदिन की बधाईयां देने देर रात तक लगे रहे साथी

समारोह का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया, जब पत्रकार साथियों ने केक काटकर श्री कमल दूसेजा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने फूल-मालाओं, आत्मीय बधाइयों और शुभकामनाओं के माध्यम से उनके प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान प्रकट किया।
इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के विभिन्न पदाधिकारियों सहित बिलासपुर के अनेक पत्रकार साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने श्री कमल भाई के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके जीवन में सदैव खुशहाली, सफलता और समृद्धि बनी रहे।

जन्मदिन समारोह केवल एक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पत्रकार साथियों के बीच आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती की खूबसूरत तस्वीर भी प्रस्तुत की। हंसी-खुशी, आत्मीयता और बधाइयों के बीच पूरा आयोजन यादगार बन गया।

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने कहा कि जन्मदिन जीवन का एक विशेष दिन होता है, लेकिन जब अपनेपन और स्नेह से जुड़े लोग एक साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं, तो वह पल जीवनभर की याद बन जाता है।
समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने एक स्वर में श्री कमल भाई को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और शतायु जीवन की मंगलकामना की।

🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं कमल भाई! आपका जीवन खुशियों से महकता रहे और आपके चेहरे की मुस्कान सदैव बनी रहे। 🎂