संवाददाता पवन कुमार वर्मा की रिपोर्ट
डीपी विप्र लॉ कॉलेज का छात्रा अनुष्प्रीत कौर ने रचा इतिहास, 18 महाविद्यालयों के इस स्पर्धा में ,अनुष्प्रीत कौर ने 290 किलो वजन उठाकर हासिल किया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का टिकट..

बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज का छात्रा अनुष्प्रीत कौर ने रचा इतिहास, 18 महाविद्यालयों के इस स्पर्धा में ,अनुष्प्रीत कौर ने 290 किलो वजन उठाकर हासिल किया ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का टिकट.. मन वाया अपना लोहा खेल के मैदान में बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत से लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में डीपी विप्र विधि महाविद्यालय बिलासपुर की छात्रा अनुष्प्रीत कौर अरोरा ने पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। 26 नवंबर को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। अनुष्प्रीत सतविंदर सिंह अरोड़ा की सुपुत्री हैं।

बीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अनुष्प्रीत ने प्रतियोगिता में बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और स्क्वाट तीनों स्पर्धाओं में कुल 290 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत और खेल कौशल का परिचय दिया। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध 18 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया में अनुष्प्रीत एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

पावरलिफ्टिंग में खिलाड़ी को तीन प्रमुख लिफ्ट में अपनी क्षमता साबित करनी होती है। स्क्वाट में वजन के साथ बैठकर दोबारा खड़ा होना, बेंच प्रेस में लेटकर वजन उठाना और डेडलिफ्ट में जमीन से वजन उठाकर सीधे खड़े होना शामिल है। इन तीनों स्पर्धाओं में खिलाड़ी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का कुल योग उसका स्कोर निर्धारित करता है। ऐसे में 290 किलोग्राम का संयुक्त प्रदर्शन अनुष्प्रीत की मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) की खेल प्रतियोगिताओं में पावरलिफ्टिंग भी शामिल है। वर्ष 2026-27 के खेल कैलेंडर में महिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 8 जनवरी 2027 तक कन्नूर विश्वविद्यालय में होना है।

अनुष्प्रीत की इस उपलब्धि से डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। कानून की पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अनुशासन को दर्शाता है। उनकी सफलता से महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को भी खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।