मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दल हुआ रवाना.. एक साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों का करेंगे दर्शन..

One bharat national news

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दल हुआ रवाना.. एक साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों का करेंगे दर्शन..

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दल 27 नवंबर को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के दल को नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, श्री टेमन साहू एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री एक दिसंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों सहित नालंदा, गया, बोधगया और राजगीर आदि का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को आवागमन, भोजन, धर्मशाला एवं होटल में ठहरने, चिकित्सा सुविधा तथा शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकें और यात्रा के दौरान आवश्यक देखभाल एवं सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *