भाजपा जिला अध्यक्ष पिछला वर्ग मोर्चा के कृष्ण कुमार कौशिक ने भाजपा के सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए की अपिल…

रमेश गोयल की रिपोर्ट

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया जा रहा है 3 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे

अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह करेंगे। भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी मंच से सदस्यता लेकर करेंगे ।

सम्मान समारोह में पिछड़ा वर्ग के समस्त कैबिनेट मंत्रियों सांसदों और विधायकों का सम्मान विशेष रूप से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम प्रदेश भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा जी व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बिलासपुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में जिला के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री ,मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकता उत्साह से सदस्यता अभियान उत्सव में समलित होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *