महाकुंभ जा रही यात्री बस कोयले से भरी ट्रक से टकराई.. बाल-बाल बचे यात्री…

One bharat national news

महाकुंभ में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 18 फरवरी तक 52 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ हि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अब भी बड़ी संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच एक खबर निकलकर सामने आया है कि, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महाकुंभ जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है।

बाल बाल बचे यात्री
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस कोयले से भरी खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई है। वहीं, 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा गया है। बताया जा रहा है कि, यात्रियों से भरी बस रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी। MP-CG बॉर्डर पर खैरझिठी वेंकटनगर के पास ये घटना हुई है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि, बस चालक लगातार लापरवाही से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे तेज रफ्तार और बार-बार ओवरटेक करने से मना किया, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि कंडक्टर की मौत हो गए, वेंकट नगर के पास रोड में खड़े ट्रक से जा टकराई इस हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *