शिवसेना जिला इकाई बिलासपुर द्वारा बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन की मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को सौंपा गया ज्ञापन…

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा

आज दिनांक 6 मई 2025 को शिवसेना जिला इकाई बिलासपुर द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया, कमलेश गुप्ता नगर प्रमुख बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन यादव शहरी जिला प्रमुख, मुकेश देवांगन ग्रामीण जिला प्रमुख एवं रेवती यादव जिला प्रमुख महिला सेना बिलासपुर के संयुक्त नेतृत्व में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से श्रीमान को जानकारी दी गई की बिलासपुर में बाहरी लोगों का आवागमन बहुत बढ़ गया है। जिसे कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकता है जिसे देखते हुए शिवसेना की टीम ने तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया जिससे किसी भी प्रकार से बिलासपुर की जनता को हानि का सामना करना ना पड़ें और बाहरी लोगों का अच्छे से वेरीफाई कर उचित कार्यवाही करें  जिसे शहर में किसी भी प्रकार से बड़ा अपराध ना हो जनता के हित को देखते हुए, शिवसेना की टीम ने सौंपी ज्ञापन उन्होंने बताया कि कई बार बड़ी अपराधों में बाहरी लोगों का शामिल होना पाया गया है। इसके अलावा हाल ही में पहलगाम आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ में रोहांगी मुसलमान का घुसपैठ भी जारी है।

शहर में एवं शहर से लगे ग्रामीण इलाकों मोपका, लाल खदान, खमतराई, बहतराई, बंधवा पारा आदि में बाहरी लोग किराएदार के रूप में निवासरत हैं। मकान मालिक भी इनकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराते, और वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण अपराधी तत्व के लोग शहर में आकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बाहर भाग जाते हैं। पुलिस को अपराध में शामिल लोगों का पता लगाने में कठिनाई होती है। इसके अलावा बड़ा बड़ा कंस्ट्रक्शन कार्य कई स्थान पर चल रहा है जहां भी ठेकेदार लोगों के द्वारा बाहरी लोगों को लाकर काम कराया जाता है। रेत घाट में भी, साथ में धर्मशाला, लॉज,होटल,ईट भट्ठा, और शहर के आस पास तंबू तानकर कई भी निवास कर रहे साथ ही शहर में फल ठेला आदि में बाहरी लोग दिख रहे है। ऐसे सभी लोगो का सतत् गंभीरता से वेरिफिकेशन होना चाहिए।चुकी अभी अभी कई बड़े शहरों में दिल्ली ,गुजरात आदि स्थानों में बड़े अपराधी मिले है। उक्त सभी विषयों पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जी को जानकारी देकर जल्द संज्ञान लेने का निवेदन किया गया है। आज के इस ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संतोष कौशल प्रदेश सचिव, नवीन यादव जिला प्रमुख, मुकेश देवांगन जिला प्रमुख,रेवती यादव महिला सेना जिला प्रमुख, नीलमणि कौशिक,जिला उप प्रमुख, कमलेश गुप्ता नगर उप प्रमुख, द्वारिका वस्त्रकार जिला कार्यकारिणी सदस्य, आदित्य कछवाहा वरिष्ठ शिव सैनिक, मंगल केवट, एवं शुभम गुप्ता शिव सैनिकगण का उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *