अबूझमाड़ के बाद बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई..5 नक्सलियों को किया ढेर…

One bharat national news

अबूझमाड़ के घने जंगलों में माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु के मारे जाने के एक दिन बाद भी छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है बिना रुके अब सुरक्षा बलों ने सोच लिया है कि स्थिति जो भी हो अब नक्सली को हम छोड़ेंगे नहीं ताजा मुठभेड़ बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में हुई, जहां डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है।

एक दिन पहले ही बुधवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में डीआरजी के जवानों ने माओवादी संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु के साथ कुल 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद भी सुरक्षाबल के जवानों ने बिना विराम लिए नक्सलियों के खात्मे में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *