मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सेवा को बनाया संकल्प – उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गिनाई उपलब्धियां…

संवाददाता श्रवण कुमार वर्मा की खास रिपोर्ट

बिलासपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है।

चाहे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्व स्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैचू ऑफ यूनिटी पंच तीर्थ नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया है। कल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई, आठ नए आईआईएम के साथ सात नए आईआईटी और 490 यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है और 1.6 लाख से ज्यादा स्टार्टअप में 17.6 लाख से अधिक नौकरियां दी। आज टायर 2 और टेयर 3 शहरों में 51% स्टार्टअप है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए, जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड रुपए से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए। 77 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए गए, 37 करोड़ से अधिक टैली कंसल्टेशन, ई संजीवनी के माध्यम से हुए सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 10 उच्च फॉक्स वाले राज्यों में 17750 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और सभी राज्यों में 11000 से अधिक शहरी स्वास्थ्य और वैलनेस केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर 64180 करोड रुपए का निवेश किया जा रहा है। अरुण साव ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम त्याग और सपनों को परवाज़ देते हुए की है। मोदी सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। उन्होंने कहा कि 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेटना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है वही तरक्की है। जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है, शासन अब सेवा है, सरकार अब सहभागी है, सुशासन अब संस्कृति है। पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल की शुरुआत की गई 2014 से पहले हमारी सोच थी कि कैसे काम होगा, यह नहीं हो पाएगा, यह नहीं हो सकता। जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा.. क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला के कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया, के के शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *