झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन.. झारखंड में शोक का लहर..81 की उम्र में  दुनिया को कहा अलविदा …

One bharat National news

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शिबू सोरेन का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

झारखंड के सबसे कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को देहांत हो गया। वह 81 साल के थे। करीब एक महीने से दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर देशभर के नेताओं ने दुख जताया है।

शिबू सोरेन ने झारखंड को बिहार से अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे झारखंड आंदोलन के जननायक माने जाते थे और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।

उनके निधन की खबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राज्यभर के नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *