सीएम साय  कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिए तीनों नए मंत्रियों कौन.. गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ…

One bharat national news

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार  बुधवार को तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ साय कैबिनेट में किया गया शामिल। तीनों ही पहली बार विधायक चुने गए हैं।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के समक्ष अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और खरसिया विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के अन्य सदस्य, भाजपा संगठन के पदाधिकारी और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। कैबिनेट विस्तार के साथ अब सरकार में नए मंत्रियों की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही विभागों का आवंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *