सिरगिट्टी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वाले पर कड़ा प्रहार..आरोपी के कब्जे से 5.590 किलो गांजा जप्त..

संवाददाता राकेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वाले पर कड़ा प्रहार


आरोपी के कब्जे से 5.590 किलो गांजा जप्त कीमती 66000 रूपये
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक पिता दयाराम सिंह उम्र 23 साल निवासी चकबतरा थाना मोहद जिला भिण्ड मध्य प्रदेश

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं की बिक्री एवं परिवहन मे अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया था दिए गए निर्देश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन)  निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी दिनांक 14.12.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि मरीमाई मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पास काला रंग का पिट्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर नशा करने वाले युवक को गांजा की बिक्री कर रहा था जिस कि सूचना मिलने पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया तथा मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से 5.590 किलो गांजा कीमती 66000 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध 709/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया उनके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *