सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 4 आरोपीयों के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही..

One bharat national news

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर / बिलासपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज, दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त चार आदतन बदमाशों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।


आरोपीगणः –
1- रोहित कुमार पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 24 साल निवासी मगरपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

2- चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई पिता होरीलाल उम्र 32 साल निवासी कोड़ापूरी थाना सकरी बिलासपुर छ.ग.

3- जितेश नागदेव उर्फ जीतू पिता स्वर्गीय रामचंद्र नागदेव उम्र 35 साल निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

4- संजय कोसले पिता स्वर्गीय रूपचंद कोसले उम्र 24 साल निवासी मगरपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए गश्त और निगरानी और अधिक बढ़ा दी गई है ताकि आम जनमानस भयमुक्त वातावरण में रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *