संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन में 40 वा दिन हुए ,सुंदरकांड वाचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिंगियाडीह में गरीब परिवारों अपना आशियाना बचाने के लिए लिंगियाडीह बचाओ सर्वदली महा धरना पर बैठे हुए हैं पहले यहां धरना कुछ परिवार के साथ आंदोलन शुरू हुआ था जो आज धीरे-धीरे महाधरना का रूप ले लिया गया है लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन में समर्थन देने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ विधायक अटल श्रीवास्तव , विधायक दिलीप लहरिया , और अन्य समाज के लोग एवं अन्य संस्था के लोग इस महा धरने में समर्थन देने शामिल हो चुके हैं।

देखते देखते यहां महाधरना आज 40 दिन हो गया है। आज महाधरना स्थल में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद भोग वितरण का आयोजन किया गया था ।

आंदोलन स्थल पर प्रमुख रूप से प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, पवन शर्मा, दिलीप पाटिल वार्ड पार्षद,डॉ. रघु, श्याम मूरत कौशिक, भोलाराम साहू,परसराम कश्यप, दिनेश घोरे, कमल घोरे, सोनू गोस्वामी श्रवण मानिकपुरी, अनिकेत कश्यप, बाबा शर्मा,डॉ अशोक शर्मा, रूपेश साहू, रामशरण कश्यप टीकम सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिनमें सोनबाई गोड़, परमिला वध्रुव, अनिता ध्रुव, नंदनी ध्रुव, आरती श्रीवास, मालती यादव, रामबाई माजिपी, शीला सिंह, सीता साहू, संगीता भादव, जयकंवर अहिरवार, अजनी रजक, कल्याणी यादव, मोगरा यादव, बाई चौहान, पिल्ली बाई, मालती मानिकपुरी, अनुपा श्रीवास, जानकी गोड़, कुमारी मानिकपुरी, संतोषी श्रीवास, रामवाई मानिकपुरी, खोरबहारिन यादव, सवित्ती यादव, भरजीना बेगम, नीरा सेन, लीला भोई, आरती सूर्यवंशी, मथुरी सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार और मोहल्लेवासी शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन अब केवल एक मोहल्ले या वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे शहर के जनसमर्थन का प्रतीक बनता जा रहा है।