अशोक शुक्ला राष्ट्रीय समन्वयक अ. भा. कांग्रेस सेवादल ने ली सदस्यता अभियान की बैठक..

संवाददाता दिव्यांश सोनी की रिपोर्ट

सेमरा में सेवादल की बैठक संपन्न अशोक शुक्ला राष्ट्रीय समन्वयक अ. भा. कांग्रेस सेवादल ने ली सदस्यता अभियान की बैठक



बिलासपुर/बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बेलतरा विधानसभा के ग्राम सेमरा में अशोक शुक्ला राष्ट्रीय समन्वय (पूर्वी जोन) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक ली।

इस बैठक में भाजपा सरकार के जन विरोधी नीति महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, वोट चोरी संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ जैसे बुनियादी मुद्दों पर उपस्थित सदस्यों के समक्ष चर्चा की। वर्तमान में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम को समाप्त कर, नए जन विरोधी अधिनियम लाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है जिससे आने वाले समय पर आम लोगों के लिए रोजगार मुहैया कराने में भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए नए संशोधन में केंद्र सरकार द्वारा 60% राशि तथा राज्य सरकार द्वारा 40% राशि का समायोजन का जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह सही नहीं है राज्यों के पास राशि का अभाव होने की वजह से मनरेगा के कार्यक्रमों को संचालित करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की समस्या पैदा होगी,

ऐसे परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठ सकती वह आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से संसद तक तैयार है। इसी संदर्भ में 8 जनवरी से फरवरी के अंत तक जन आंदोलन कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जाएगा, ऐसी स्थिति में कांग्रेस सेवा दल को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है इसी तारतम्य  में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई द्वारा सेवादल सदस्यता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी, संदर्भ में सेवादल के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सेमरा में सेवादल की बैठक बुलाई गई जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग सेवादल संगठन में जुड़ सकें। श्री शुक्ला ने ऑनलाइन सेवादल सदस्यता अभियान के बारे में, उपस्थिति सेवादल के साथियों को अवगत कराया तथा ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी सेवादल सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दी।
इस अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष गंगाराम लश्कर, ब्लॉक अध्यक्ष झड़ेश्वर खरे, वरिष्ठ नेता सेवाराम खरे, उत्तरा सोनवानी तथा बड़ी संख्या में सेवा दल के महिला एवं पुरुष साथी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *