वन विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ  IFS अधिकारियों को किया गया इधर-उधर, देखें पूरी लिस्ट..

One bharat national news

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर IFS अधिकारियों के ट्रासंफर किए गए हैं. प्रदेश सरकार ने चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है. इस सूची में 2004, 2013, 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं. अधिकारियों के ट्रांसफर का निर्णय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लिया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम वन सेवा में विभागीय आवश्यकताओं के आधार पर किया गया है. वहीं जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी.यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव  द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *