सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बेचने ..वाले 02 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार ..

One bharat national news

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बेचने ..वाले 02 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार


नाम आरोपी –
01. रमेश दास मानिकपुरी पिता स्व दयादास उम्र 35 साल निवासी कुम्हार पारा पोडी थाना सिरगिटटी
02. प्रेम कुमार धीरज पिता स्व. तिजउ उम्र 40 साल निवासी गुडी मोहल्ला सतनामी पारा मेन रोड ग्राम सिलपहरी थाना सिरगिटटी



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें/अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन मे अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया था दिये गये निर्देश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक  (सिविल लाईन) के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा टीम गठित कर पता तलाश जा रही थी दिनांक 22.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पोडी बाजार चौक के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रुप से सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है

मुखबिर के सूचना के पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया तथा नाम पुछने पर अपना नाम रमेश दास मानिकपुरी तथा आरोपी के कब्जे से 21 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4200 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 34(2) आब एक्ट कायम कर तथा ग्राम सिलपहरी मे गुडी मोहल्ला सतनामी पारा मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रुप से पीले रंग के प्लास्टिक बोरी का थैला मे कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है

मुखबिर के सूचना के पर सिरगिटटी पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया तथा नाम पुछने पर अपना नाम प्रेम कुमार धीरज आरोपी के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2200 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34(2) आब एक्ट कायम कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *