One bharat national news

बिलासपुर/सीपत ,होली पर्व पर सीपत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौच कर माहौल बिगाड़ने और हुड़दंग करने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:
1)अरूण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष), निवासी – कुकदा
2)सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी – कुकदा
3)उमेश केसर (24 वर्ष), निवासी – सीपत
4)दिलीप कुर्रे (42 वर्ष), निवासी – देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
चारों आरोपियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सीपत पुलिस का स्पष्ट संदेश – होली जैसे पावन पर्व पर हुड़दंग, अशांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है, ताकि आमजन सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।