One bharat national news

बिलासपुर 17 मार्च 2026/ बिलासपुर थाना सकरी पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामूली विवाद ने इस वारदात को जन्म दिया, जहां एक युवक की उसके ही दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी,घटना 14 मार्च 2026 की है, जब प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने अपने बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने की रिपोर्ट थाना सकरी में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशित किया गया पर जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर एवं बीट आरक्षकों को आरोपियो की पतासाजी निर्देशित किया गया। तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई,जांच के दौरान पता चला कि संदेही राकेश कौशिक उर्फ छोटू और उसका भाई गणेश कौशिक घटना के बाद से फरार हैं। बीट आरक्षकों की सक्रिय निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर 16 मार्च को दोनों आरोपी राकेश कौशिक, गणेश कौशिक एवं म़ृतक सतीश कौशिक तीनो शराब पीने सकरी शराब भट्टी गये थे जहां तीनो शराब पिए और अपने साथ 01 पाव देशी प्लेन एवं 02 पाव देशी मशाला शराब और 6 रोटी 2 फीस मछली पानी डिस्पोजल लेकर सम्बलपुर खेत पीपल पेड के पास गये और शराब पीना शुरू किये शराब के नशे में मृतक सतीश कौशिक द्वारा आरोपी गणेश कौशिक और उसके परिवार को गाली गलौज करने लगा मना करने पर नही मना तो आरोपी राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक दोनो भाई मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पीपल के पेड के नीचे जड के पास गिरा दिए जिससे मृतक के मुंह एवं सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। दोनो आरोपी हत्या करने कर बाद मरही माता भाग गए थे वहा से आने के बाद आरोपी अपने ससुराल मेंड़्रा में छिपे थे जहां से बाहर भागने के फिराक में थे जिन्हे बीट आरक्षको की मुस्तैदी से रात्रि में पकडा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, उनि गणेशराम महिलांगे, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल, आर आशीष शर्मा, अफाक खान, अनुप नेताम, विनोद शास्त्री, नर्मदा साहू, सुखदेव माण्ड्रे, मनोज बघेल सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार मुधकर, रूपेश कौशिक, पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप की भुमिका सराहनी रहा, सकरी पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।