One bharat national news

बिलासपुर, गेमिंग के नाम पर संचालित सट्टा नेटवर्क पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रहार’ के तहत की गई। ए सी सीयू (सायबर सेल) बिलासपुर और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को गिरफ्तार किया। ये युवक “रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino और Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा खिलाते थे। जांच में सामने आया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए देशभर के ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन दांव लगवाया जाता था।
नाम आरोपी –
1. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस ने इनके कब्जे से एचपी पवेलियन लैपटॉप, सैमसंग S25 अल्ट्रा, आईफोन 16 प्रो और 17 प्रो मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, तीन कारें, एक एक्टिवा स्कूटर और ₹6.90 लाख नकद सहित ऑनलाइन सट्टे के हिसाब-किताब वाले दो रजिस्टर जब्त किए हैं।
जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि सट्टे के लेन-देन के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। पुलिस इन युवकों की अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है।आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासों हेतु पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, किन्तु न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आवश्यकता अनुसार प्रथक से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।