संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट
निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

बिलासपुर /बिलासपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह के कुशल निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस ने रात में सरिया चोरी करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
बीती रात आरोपी ने एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का कटिंग सरिया चोरी किया था। मामले की सूचना मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: सनत लोधी पिता डेरहा लोधी
उम्र: 55 वर्ष
पता: बगदाई मंदिर के पास, अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा।
जप्ती एवं कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 70 किलो कटिंग सरिया बरामद कर जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।