बिलासपुर में बर्ड फ्लू का असर: अंडा व्यापारियों ने कलेक्टर से कि गुहार.. राहत दो वरना कारोबार हो जाएं गा पूरी तरह चौपट…

One bharat national news

बिलासपुर/ बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण के चलते लगाए गए प्रतिबंधों से परेशान अंडा व्यापारी सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे…
व्यापारियों ने बताया कि संक्रमण के कारण उनकी दुकानें पूरी तरह बंद हैं! जिससे उनका व्यापार ठप हो गया है! दुकानों में नवरात्रि से पहले का अंडा स्टॉक रखा हुआ है! जो अब खराब होने की स्थिति में पहुंच गया है! जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है!


व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है! कि उन्हें पुराने स्टॉक को बेचने की अनुमति दी जाए… साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बिलासपुर में बाहर से चूजा और अंडा आने की जानकारी मिल रही है! ऐसे में स्थानीय व्यापारियों को भी बाहर के क्षेत्रों जैसे तिल्दा, मुलमुला, रायपुर, सिमगा, राजनांदगांव, भिलाई और दुर्ग से माल मंगाकर बिक्री करने की अनुमति दी जानी चाहिए व्यापारियों का कहना है! कि यदि उन्हें जल्द राहत नहीं मिली… तो उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा… इस दौरान सभी अंडा व्यापारी एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की मांग करते नजर आए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *