One bharat national news

बिलासपुर /बिलासपुर शहर में लगातार हो रही एसी कॉपर वायर चोरी की घटनाओं , को पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाईन टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो की पतासाजी की जा रही थी पतासाजी के दौरान जानकारी मिला की दो कबाड़ बिनने वाले चोर एसी के कापर वायर एहसान अली के कबाडी दुकान में बेचे है जिसकी तस्दिक हेतु कबाडी दुकानदार एहसान अली के कबाडी दुकान के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो आरोपीगण सूरज वस्त्रकार, धीरेन्द्र झारिया एवं एहसान अली को मौके पर पकडा गया पुछताछ करने पर कबाड बिनने वाले चोर के द्वारा कार्यालय जिला अभियोजन निदेशालय, रजिस्ट्री आफिस परिसर के पास में लगे एसी से कापर वायर, एसी का पार्टस व आलमारी में रखे नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया

नाम आरोपी चोर :ः-
- सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा पिता स्व.द्वारिका प्रसाद महरा उम्र 23 साल निवासी काठा कोनी रोड विघ्यासर थाना सकरी
- धीरेन्द्र झारिया पिता पवन झारिया उम्र 30साल निवासी बंधवापारा खपरगंज थाना सिटी कोतलवाली
नाम आरोपी कबाड़ी खरीददार :ः-
एहसान अली पिता सरवर अली उम्र 44 साल निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर
जप्त मशरूका :-

- 80 फीट कापर वायर कीमती 40000 रू.
- एसी का पार्टस व नगदी रकम जुमला 8500रू
- बजाप्ता कूल कीमती 48500रु
जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।