बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश..

संवाददाता रमेश यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई और एसआई के साथ-साथ एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

सूची के अनुसार निरीक्षक दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा से हटाकर थाना प्रभारी हिर्री बनाया गया है। वहीं निरीक्षक बृजेश तिवारी को थाना हिर्री से एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक कृष्णदेव सिदार को अजाक से हटाकर मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को रक्षित केंद्र से प्रभारी एफएसएल, निरीक्षक राजीव सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तखतपुर, निरीक्षक उमेश कुमार साहू को करगीरोड से अजाक, तथा निरीक्षक टीपीएस रंगा को एफएसएल से थाना प्रभारी सिरगिट्टी बनाया गया है।



उप निरीक्षकों में भी बदलाव करते हुए राजेश दास को आईजी कार्यालय से थाना प्रभारी कोनी, संजय सिंह को रक्षित केंद्र से निरीक्षक कानून व्यवस्था, नूपुर केवट को कानून व्यवस्था शाखा में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अवनीश पाठक, अभय सिंह बैस जे. ओंकार दीवान को चौकी मंगला से प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर तथा जे. ओमप्रकाश कुडे को सिविल लाइन से चौकी प्रभारी मंगला बनाया गया है।इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *